बॉलीवुड एक्ट्रेस Sherlyn Chopra हमेशा ही अपने विवादों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। इस बार, वह फिर से चर्चा में हैं, और कारण है एक बेबी गर्ल के साथ उनकी तस्वीरें। शर्लिन ने इंस्टाग्राम पर एक बच्ची के साथ पोज देते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके बाद अफवाहें तेज हो गई हैं कि उन्होंने बच्ची को गोद ले लिया है। इस पोस्ट में शर्लिन purple dress पहने हुए हैं और बच्ची को गोद में पकड़े हुए हैं। पोस्ट का कैप्शन था, “एक ब्लेसिंग जिसे कोई रिप्लेस नहीं कर सकता…”
शर्लिन और बेबी गर्ल की मुलाकात
बीती रात Sherlyn Chopra को मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट के बाहर baby girl के साथ देखा गया था। दोनों ने वहां कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कैप्शन इस बात का इशारा दे रहा है कि शर्लिन ने बच्ची को गोद लिया है।
क्या शर्लिन चोपड़ा कभी मां बन पाएंगी?
हाल ही में, शर्लिन ने खुलासा किया था कि उन्हें Systemic Lupus Erythematosus (SLE) नामक ऑटोइम्यून रोग के कारण कभी मां नहीं बन पाएंगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया था कि 2021 में इस बीमारी के चलते उनकी kidney फेल हो गई थी। इसके बावजूद, शर्लिन ने यह इच्छा जताई थी कि वह एक बच्चा गोद लेना चाहती हैं और इसके लिए प्रयास भी कर रही थीं।