पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ रोमांस के साथ-साथ किया डांस, वीडियो ने मचाया धमाल

Savitri Mehta
By Savitri Mehta - News Writer
2 Min Read
Pawan Singh And Akshara Dance
(Image Source: Social Media Sites)

Bhojpuri Video: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं, और उनका दबदबा हर जगह देखा जा सकता है। अब तो वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छाए हुए हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को हमेशा से ही दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। एक समय था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम एक साथ जोड़ा जाता था।

जानकारी के लिए बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने कई बेहतरीन फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों के गाने भी काफी मशहूर हैं। इस बार भी उनका एक वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है और इसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, जिस वीडियो की बात हो रही है, वह ‘पवन राजा’ भोजपुरी फिल्म से लिया गया है। इस गाने का नाम ‘भर जाता धोड़ी में पसीना’ है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है, और इसके लिरिक्स छोटन मनीष ने लिखे हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को वेव म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस वीडियो को अब तक 79 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वीडियो को 2018 में रिलीज किया गया था।

Pawan Singh का सबसे हिट गाना - Akshara Singh - Bhar Jata Dhodi - Pawan Raja - Bhojpuri Songs 2022
Share This Article
Exit mobile version
x