लेखक बनें और writing jobs से पैसे कमाएं

By Rohit Mehta 76 Views
8 Min Read

लिखना एक कला है, ये कला जिसके पास है वो कभी भी भूखा नहीं सो सकता है।

जी ह, आज मैं आपको यही बताने वाला हूँ। अगर आप लिखने के शौकीन है तो आप online earning कर सकते है।

इस डिजिटल दुनिया में लेखन के तरीके जरूर बदल गए है, लेकिन पाठक अभी भी मौजूद है। आपके लिखने की रुचि आपको आज अमीर बना सकते है।

बस आपको जरूरत है अपने हुनर के सही इस्तेमाल की। जैसा की आप सब जानते है लेखक बहुत प्रकार के होते है। अगर नहीं जानते तो इस लेख के अंत में आपको वो भी मिल जाएगा।

अब, ये जानना बहुत जरूरी है की जीतने तरह के लेखक होते है। उतने ही तरह के पाठक भी होते है। आपको बस इतना करना है की अपने लेखन शैली को जादा से जादा आकर्षित बनाना है। फिर देखिए आपकी online earning कैसे होने लगती है।

लेखक के रूप में online income करने के लिए आपको अलग से कोई खास ज्ञान की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको दो बातों का खास शयन रखना होगा।

  • परंपरागत लेखन को बदलना
  • अपने लेखन से कैसे कमा सकते है ये जानना

अगर आप पहले से लेखन करते है तो आपको ये दो चीजें बदलनी पर सकती है। online earning के तरीके जानने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा कर लेते है, जो एक अच्छा लेखक बनने में मददगार साबित होगी।

जब भी आप किसी सफल लेखक की बात करते है, तो ऐसा नहीं है वो रातों रातों बन जाते है या सुबह सोचते है और शाम को लिख देते है। एक सफल लेखक बनने के लिए कुछ रिसर्च जरूरी होता है:

  • अपने पाठकों को जानना : कुछ भी लिखने से पहले आपको अपने पाठकों की जरूरत के बारे मे जानना होता है। आपके पाठक का रुचि किसमे है वो क्या पढ़ना चाहते है। जब तक आप इस बात को नहीं समझेंगे आप उनके लिए कुछ अच्छा नहीं लिख पाएंगे।
  • दूसरे लेखक को पढ़ना : एक लेखक को जितना लिखना आना चाहिए उतना ही पढ़ने का भी शौक होना चाहिए। आप जितना जादा पढ़ेंगे आप उतना ही जादा अच्छा लिख सकेंगे। तो लिखने से पहले पढ़ना अपने competitor के बारे मे रिसर्च करना भी जरूरी होता है।
  • कीवर्ड के बारे मे जानना : सफल होने के लिए ट्रेंडिंग कीवर्ड के बारे मे जानना भी बहुत जरूरी है। ऐसा न हो आप जो टॉपिक पे लिख रहे है उसमे किसी का रुचि ही नहीं है। लिखने से हमेशा कोशिश करे कुछ कीवर्ड के बारे मे रिसर्च करने का। इससे आपको दो फायदा होता है, एक तो आपको नये टॉपिक का पता चलता है और आप competition मे बने रहते है।
  • एक तड़क-भड़क वाला शीर्षक : शीर्षक लेखन एक अहम हिशा माना जाता है। जो लेखक अच्छा शीर्षक लिखना सिख जाते है, उनके लिए आगे का राह आसान हो जाता है। आप जब भी कोई लेख लिखे कोशिश करे शीर्षक अर्थपूर्ण और आकर्षक हो।

उमीद करता हूँ की आप ऊपर सुझाए गए बातों पे अमल करेंगे। wrting jobs आज के दौर में घर बैठे पैसे कमाने का बहुत ही बेहतरीन तरीका है।

आपके पास जिस किसी भी टॉपिक का ज्ञान है आप उसको एक लेख के रूप में प्रस्तुत करें। शुरूवात में आपको सफलता मिलेगी इसकी कोई गौरंटी नहीं है, लेकिन एक अच्छा मुकाम हासिल करने के बाद आप लाखों करोड़ों कमा सकते है।

अब आइए जानते है कुछ महत्वपूर्ण writing jobs के बारें में :

  • ब्लॉग राइटर (Blog Writer) : ब्लॉग राइटर उसको बोलते है जो किसी टॉपिक पे अपने ज्ञान को साझा  करता है। जैसे मैं अभी आपके साथ कर रहा हूँ।

दूसरे शब्दों में इनको ब्लॉगर भी कहा जाता है। जो अपने ज्ञान को साझा करने करने के लिए ब्लॉग वेबसाइटें बनाते है, और अपने कंटेन्ट के जरिए online earning करते है।

इसके लिए टेक्निकल ज्ञान का होना आवश्यक नहीं है। अगर आप अपनी खुद की ब्लॉग नहीं रखना चाहते है, तो आप दूसरों के लिए लिख कर भी पैसे कमा सकते है।

  • ऑथर (Author) :  आम भाषा में अगर बताऊ तो किताब लिखने वाले को ऑथर बोलते है। आप ने स्कूल से लेकर आज तक जितनी भी किताबें पढ़ी है, वो सब किसी न किसी ऑथर ने लिखी है।

चाहे वो कोई उपन्यास हो या काल्पनिक किताब इस सब के लेखक ऑथर कहे जाते है। अगर आप किताब लिखने के शौकीन है तो online writing jobs के लिए आपको ebook लिखना होगा।  जिसको आप online बेच कर अच्छे पैसे कमा सकते है। amazon और Payhip जैसे बहुत से ऐसे फ्री प्लेटफॉर्म है, जहाँ पे आप अपना ebook बेच सकते है। 

  • पत्रकार (Journalist) : पत्रकारिता के शौक रखने वाले online Journalist बन कर पैसे कमा सकते है। बहुत से online प्लेटफॉर्म उपलब्ध है जहा पे आप अपना न्यूज पब्लिश कर सकते है।

नहीं तो आप किसी बड़े ब्रांड के साथ गेस्ट Journalist के रूप में जुड़ कर भी काम कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपकी लेखन शैली उच्च कोटी की होनी चाहिए।

  • कॉपी राइटर/ स्क्रिप्ट राइटर : writing jobs में ये सबसे जादा पैसे देना वाला काम है। बड़े बड़े ब्रांड अपने प्रोडक्ट की ऐड स्क्रिप्ट या सेल फनल लिखने के लिए लाखों रुपए देते है।

अगर आप copy writing के बारें में अच्छे से जानते है, तो freelancing के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते है। Fiverr जैसे बहुत से और भी प्लेटफॉर्म है जहा पे आप ये काम कर सकते है।

  • कवि (Poet) : कविता लिखने की शैली इन सबसे बिल्कुल अलग मानी जाती है। काम शब्दों में आपने भाव को प्रकट करना ही एक कवि की खासियत होती है।

किसी मैगजीन या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए कविता लिख कर आप अच्छा पैसा कमा सकते है।

इन सब के अलावा और भी तरह के लेखक होते है

जैसे : 1. गोस्ट राइटर जो दूसरों के लिए कहानियाँ या किताब लिखते है। 2. ट्रैवल राइटर जो किसी खास जगह के बारें में लिखते है। 3. प्रेमकाव्य या सेक्शुअल राइटर जो प्रेम या सेक्स से जूरी बातों के बारें में लिखते है। इत्यादि

अब आपको ये तय करना होगा की आप किस तरह के लेखन को कर सकते है। लिखने से पहले जितना जादा हो सके उस टॉपिक के बारे में पढ़ ले। इससे आपकी ज्ञान ही नहीं बल्कि आपकी लिखने की शैली भी सुधर जाएगी।

आशा करता हूँ आपको ये लेख पसंद आया होगा, इसको जादा से जादा शेयर करें ताकि और भी लोग इसके बारें में जन पाए। अगर आपका कोई सुझाव या प्रश्न है तो नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिख सकते है।

धन्यवाद

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version
x