Alka Yagnik Birthday: 14 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक, इस गाने ने बना दिया स्टार!

Savitri Mehta
By Savitri Mehta - News Writer
3 Min Read
Alka Yagnik Birthday Got Her First Break At The Age Of 14
(Image Source: Social Media Sites)

Alka Yagnik Success Story: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर Alka Yagnik आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। 20 मार्च 1966 को कोलकाता में जन्मी अलका बचपन से ही संगीत के माहौल में पली-बढ़ीं। उनकी मां Shubha Yagnik एक शास्त्रीय गायिका थीं, और यही वजह रही कि अलका को भी संगीत में गहरी रुचि हो गई। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने Akashvani Kolkata में गाना शुरू कर दिया था।

14 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक

अलका का फिल्म इंडस्ट्री में सफर 90 के दशक में शुरू हुआ, लेकिन पहला बड़ा ब्रेक उन्हें 14 साल की उम्र में ही मिल गया था। 1979 में आई फिल्म ‘Payal Ki Jhankar’ में उन्होंने पहला गाना ‘Thirakat Ang Lachak Jhuki’ गाया। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘Laawaris’ (1981) में मौका मिला, जहां उन्होंने आइकॉनिक सॉन्ग ‘Mere Angne Mein Tumhara Kya Kaam Hai’ गाया। तब अलका सिर्फ 15 साल की थीं, और यह गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ।

- Advertisement -

‘Ek Do Teen’ ने बदल दी जिंदगी

हालांकि, इतने शानदार गाने के बावजूद अलका को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 1988 में आई ‘Tezaab’ में उनका गाया हुआ सुपरहिट सॉन्ग ‘Ek Do Teen’ ने उन्हें प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में असली पहचान दिलाई। इस गाने के बाद अलका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में 20,000 से ज्यादा गाने गाए।

अब क्यों नहीं गाती अलका याग्निक?

अलका ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अब गाना गाने से दूरी बना ली है। इसकी वजह उन्होंने संगीत में आए बदलाव को बताया। उनके मुताबिक, 90s Era में जो मधुर गाने बनते थे, अब वैसे गाने नहीं बनते, इसलिए उन्होंने खुद को प्लेबैक सिंगिंग से अलग कर लिया।

- Advertisement -

31 साल से अलग रह रही हैं अपने पति से

अलका की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने 1989 में Neeraj Kapoor से शादी की थी, लेकिन पिछले 31 साल से वह अपने पति से अलग रह रही हैं। दरअसल, शादी के बाद नीरज ने मुंबई में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन बाद में Shillong वापस लौट गए। अलका ने खुद उन्हें वहां शिफ्ट होने की सलाह दी थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता अब भी बरकरार है और वे लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज निभा रहे हैं।

Share This Article
x