बिग बॉस 18 के 16 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का हुआ खुलासा

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट्स लिस्ट: 'बिग बॉस 18' में कौन-कौन शामिल होगा, यह जानने के लिए पूरे देश में उत्सुकता है। अब तक कई सेलेब्रिटीज के नाम इस शो के लिए सामने आ चुके हैं, लेकिन अब वो पूरी लिस्ट भी रिवील हो गई है, जिसमें कुल 16 नाम हैं जिन्हें अप्रोच किया गया है।

Savitri Mehta
By Savitri Mehta - News Writer
3 Min Read
Bigg Boss 18 Contestants List
(Image Source: Social Media Sites)

Bigg Boss 18 Contestants List: सलमान खान के इस शो को देखने के लिए फैंस हर बार की तरह इस बार भी बेताब हैं। कहा जा रहा है कि 5 अक्टूबर को ‘बिग बॉस 18’ टीवी पर दस्तक देगा। शो के शुरू होने से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। जैसे-जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं, दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। हाल ही में खबर मिली थी कि अनिरुद्धाचार्य महाराज को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।

अनिरुद्धाचार्य महाराज को मिला बिग बॉस का ऑफर

उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया था कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्होंने रिजेक्शन का कारण बताते हुए कहा था कि वे ऐसे शोज नहीं कर सकते, जहां लोग गालियां देते हों। उन्हें अपने आस-पास सभ्य लोग चाहिए। अब जबकि वो शो का हिस्सा नहीं बन रहे, तो चलिए जानते हैं वो 16 कंटेस्टेंट्स कौन हैं जिनके नाम अब शो के लिए सामने आए हैं।

- Advertisement -

यहां देखें पूरी लिस्ट:

  1. शीजान खान
  2. दलजीत कौर
  3. समीरा रेड्डी
  4. दीपिका आर्या
  5. सुनील कुमार
  6. कशिश कपूर
  7. दिग्विजय सिंह राठौड़
  8. पूजा शर्मा
  9. फैसल शेख
  10. डॉली चायवाला
  11. ईशा कोपिकर
  12. सुरभी ज्योति
  13. नुसरत जहां
  14. करण पटेल
  15. एलिस कौशिक
  16. जियान सैफी

क्या दलजीत कौर लेंगी सलमान के शो में हिस्सा?

इस लिस्ट में सुनील कुमार का नाम तो कन्फर्म माना जा रहा है। सुनील हाल ही में श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ में सरकटा के किरदार में नजर आए हैं, जो काफी पसंद की जा रही है। इसी के चलते मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। सुनील ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। वे पुलिस की नौकरी करते हैं और छुट्टियां लेकर शो में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

- Advertisement -

इसके अलावा, दलजीत कौर के भी शो में शामिल होने की चर्चाएं हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी टूटने की वजह से सुर्खियों में हैं। वह पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। अगर वह इस सीजन में भी शो का हिस्सा बनीं, तो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे हो सकते हैं।

Share This Article
x