Shark Tank India Richest Shark: Sony TV का मशहूर रियलिटी शो Shark Tank India भारत में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। इस शो में एंटरप्रेन्योर अपने बिजनेस को ग्रो करने के लिए निवेश मांगते हैं, और शार्क्स (जज) उन्हें न सिर्फ फंडिंग देते हैं, बल्कि अपने बिजनेस टिप्स भी शेयर करते हैं।
शो के पहले तीन सीजन सुपरहिट रहे, और अब चौथा सीजन भी दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है। इस बार भी पिचर्स का जोश हाई है, और शार्क्स करोड़ों की डील्स ऑफर कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन शार्क्स में से सबसे अमीर कौन है? आइए जानते हैं।
Shark Tank India के जज कौन-कौन हैं?
इस सीजन में शो में शामिल जज हैं:
- Anupam Mittal (Shaadi.com के फाउंडर)
- Aman Gupta (boAt के को-फाउंडर)
- Namita Thapar (Emcure Pharmaceuticals की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर)
- Ritesh Agarwal (OYO Rooms के फाउंडर)
- Peyush Bansal (Lenskart के फाउंडर)
- Vineeta Singh (Sugar Cosmetics की फाउंडर)
इसके अलावा, इस बार शो में दो नए जज भी जुड़े हैं – Kunal Bahl (Snapdeal के को-फाउंडर) और Viraj Bahl (Veeba के फाउंडर)।
Shark Tank India का सबसे अमीर शार्क कौन?
अगर नेटवर्थ की बात करें, तो OYO Rooms के फाउंडर Ritesh Agarwal सभी जजों से आगे हैं। उन्होंने अपने स्मार्ट बिजनेस मॉडल से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। सिर्फ एक दशक में, उन्होंने OYO को एक ग्लोबल ब्रांड बना दिया।
- Ritesh Agarwal की कुल संपत्ति ₹16,000 करोड़ है।
- Forbes Asia की ’30 Under 30′ लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
- Hurun Rich List of India 2024 में टॉप 10 यंग इंडियन अरबपतियों में उनका नाम है।
बाकी शार्क्स की संपत्ति कितनी है?
Ritesh Agarwal के अलावा बाकी जज भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं:
- Anupam Mittal (Shaadi.com) – ₹185 करोड़
- Namita Thapar (Emcure Pharmaceuticals) – ₹600 करोड़
- Aman Gupta (boAt) – ₹720 करोड़
- Vineeta Singh (Sugar Cosmetics) – ₹300 करोड़
- Peyush Bansal (Lenskart) – ₹600 करोड़
इन आंकड़ों से साफ है कि Shark Tank India के सभी जज न सिर्फ शानदार एंटरप्रेन्योर हैं, बल्कि भारतीय बिजनेस जगत में बड़ा प्रभाव रखते हैं।